Posts

Showing posts from November, 2021

वेग-समय ग्राफ Velocity-Time Graph

Image
  वेग-समय ग्राफ Velocity-Time Graph गति के दौरान किसी कण के गति के घटक चर v, a, s समय के साथ बदलते रहते है , जिन्हे ग्राफ के द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है। जब ग्राफ के द्वारा समय के साथ किसी गतिमान कण के वेग का विश्लेषण किया जाता है तो इसे वेग-समय ग्राफ कहते है। वेग-समय ग्राफ में हम X- अक्ष पर समय t तथा Y- अक्ष पर कण का वेग v को दर्शाते है। जैसे की चित्र में दिखाया गया है- वेग-समय ग्राफ में वेग तथा समय अक्ष के बीच घिरा क्षेत्रफल दिए गए समय अन्तराल में विस्थापन तथा दूरी को प्रदर्शित करता है। अतः दिए गए ग्राफ में कुल दूरी   S = |A 1 | + |A 1 | + |A 1 | S = विभिन्न क्षेत्रफलों के मापांकों का योग S = ∫|v|dt तथा कुल विस्थापन   r = A 1 + A 1 + A 1 r = चिन्हों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रफलों का योग r = ∫|v|dt समय अक्ष के ऊपर का क्षेत्रफल धनात्मक तथा समय अक्ष के नीचे का क्षेत्रफल ऋणात्मक लिया जाता है। अतः उपरोक्त ग्राफ में 1 तथा 3 क्षेत्रफल धनात्मक व 2 क्षेत्रफल ऋणात्मक है।   वेग-समय ग्राफ में त्वरण का परिकलन   माना AB किसी गतिम...