Posts

Showing posts with the label Dimensions

भौतिक राशियों की विमाएं Dimensions

Image
भौतिक राशियों की विमाएं Dimensions भौतिक राशियों की विमाएं Dimensions     जब किसी व्युत्पन्न राशि को मूलभूत राशि के पदों में व्यक्त किया जाता है तो इसे मूलभूत राशियों की विभिन्न घातों के गुणनफल के रूप में लिखा जाता है। इन्हीं घातों को विमाएं कहते है। जैसे –  बल का मात्रक न्यूटन होता है , परन्तु जब इसको मूलभूत राशियों के रूप में लिखते है तब , इसका गणितीय सूत्र – बल = द्रव्यमान X त्वरण बल = द्रव्यमान X वेग/समय   बल = द्रव्यमान X विस्थापन/समय 2 अतः बल की विमाएं द्रव्यमान में 1, विस्थापन या लम्बाई में 1, तथा समय मैं - 2 है।   भौतिक राशियों का विमीय-सूत्र   किसी भौतिक राशि के प्रतीकों को उसकी विमा सहित बड़े कोष्ठक [ ] के अन्दर लिखना उस भौतिक राशि का विमीय सूत्र कहलाता है। जैसे- बल की विमीय समीकरण   बल = द्रव्यमान X विस्थापन X समय -2 अतः बल का विमीय सूत्र = [ MLT -2 ] जहाँ M द्रव्यमान का विमीय प्रतीक है , L लम्बाई या विस्थापन का विमीय प्रतीक है , तथा T समय का विमीय प्रतीक है। समान विमाओं वाली भौतिक राशियाँ   [M 0 L 0 T -1 ] ...