भौतिक राशियों की विमाएं Dimensions

भौतिक राशियों की विमाएं Dimensions

भौतिक राशियों की विमाएं Dimensions

    जब किसी व्युत्पन्न राशि को मूलभूत राशि के पदों में व्यक्त किया जाता है तो इसे मूलभूत राशियों की विभिन्न घातों के गुणनफल के रूप में लिखा जाता है। इन्हीं घातों को विमाएं कहते है। जैसे– बल का मात्रक न्यूटन होता है, परन्तु जब इसको मूलभूत राशियों के रूप में लिखते है तब, इसका गणितीय सूत्र

बल = द्रव्यमान X त्वरण

बल = द्रव्यमान X वेग/समय  

बल = द्रव्यमान X विस्थापन/समय2

अतः बल की विमाएं द्रव्यमान में 1, विस्थापन या लम्बाई में 1, तथा समय मैं -2 है। 

भौतिक राशियों का विमीय-सूत्र 

किसी भौतिक राशि के प्रतीकों को उसकी विमा सहित बड़े कोष्ठक [ ] के अन्दर लिखना उस भौतिक राशि का विमीय सूत्र कहलाता है। जैसे- बल की विमीय समीकरण 

बल = द्रव्यमान X विस्थापन X समय-2

अतः बल का विमीय सूत्र = [MLT-2]

जहाँ M द्रव्यमान का विमीय प्रतीक है, L लम्बाई या विस्थापन का विमीय प्रतीक है, तथा T समय का विमीय प्रतीक है।

समान विमाओं वाली भौतिक राशियाँ 

[M0L0T-1]

  1. आवृति 
  2. कोणीय आवृति 
  3. कोणीय वेग 
  4. वेग प्रवणता 
  5. क्षय नियतांक 

[M1L2T-2]

  1. कार्य 
  2. आन्तरिक ऊर्जा 
  3. स्थितिज ऊर्जा 
  4. गतिज ऊर्जा 
  5. बल आघूर्ण 

[M1L-1T-2]

  1. दाब 
  2. प्रतिबल 
  3. यंग प्रत्यास्थता गुणांक 
  4. आयतन प्रत्यास्थता गुणांक
  5. दृढ़ता गुणांक 
  6. ऊर्जा घनत्व 

[M1L1T-1]

  1. संवेग 
  2. आवेग

[M0L1T-2]

  1. गुरुत्वीय त्वरण 
  2. गरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता

[M1L1T-2] 

  1. प्रणोद 
  2. बल 
  3. भार 
  4. ऊर्जा प्रवणता 

[M1L2T-1]

  1. कोणीय संवेग 
  2. प्लांक नियतांक

[M1L0T-2]

  1. पृष्ठ तनाव 
  2. पृष्ठीय ऊर्जा 

[M0L0T0]

  1. विकृति 
  2. अपवर्तनांक 
  3. आपेक्षिक घनत्व 
  4. कोण 
  5. घन कोण 
  6. दूरी प्रवणता 
  7. आपेक्षिक विद्युतशीलता (परावैद्युतांक)
  8. आपेक्षिक चुम्बकशीलता 
  9. पायसन अनुपात

[M0L2T-2]  

  1. गुप्त ऊष्मा 
  2. गुरुत्वीय विभव

[M0L2T-2θ1] 

  1. ऊष्मीय धारिता 
  2. वॉल्ट्जमेन नियतांक 
  3. एन्ट्रॉपी 


Comments

Popular posts from this blog

वेग Velocity

चाल तथा वेग में तुलना Speed and Velocity comparison

कण अथवा बिन्दु द्रव्यमान Particle or Point Mass