Posts

Showing posts with the label Acceleration

त्वरण Acceleration

Image
त्वरण Acceleration किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर उसका त्वरण कहलती है।  यह एक सदिश राशि है जिसकी दिशा वेग परिवर्तन की दिशा होती है तथा इसका मात्रक मीटर/वर्ग सेकण्ड होता है। इसे a से प्रदर्शित करते है।  वेग की दिशा में परिवर्तन तीन प्रकार से होता है- जब केवल वेग की दिशा परिवर्तित हो , तो इस अवस्था में त्वरण वेग के लम्बवत होता है। जैसे – एकसमान वृत्तीय गति। जब केवल वेग का परिमाण परिवर्तित हो , तो इस अवस्था में त्वरण वेग के समान्तर अथवा प्रतिसमान्तर होता है। जैसे – गुरुत्व के अधीन गति। जब वेग के परिमाण तथा दिशा दोनों परिवर्तित हो , तो इस अवस्था में त्वरण के दो घटक होते है , एक वेग के लम्बवत तथा दूसरा वेग के समान्तर या प्रतिसमान्तर होगा। जैसे – प्रक्षेप्य गति। वेग में परिवर्तन के आधार पर त्वरण चार प्रकार का होता है- एकसमान त्वरण परिवर्ती त्वरण औसत त्वरण तात्क्षणिक त्वरण 1- एकसमान त्वरण   यदि कण की गति के दौरान त्वरण का परिमाण व दिशा नियत रहे तो कण का त्वरण एकसमान कहलाता है। जैसे – पृथ्वी तल पर गिरते पिंड की गति में लगने वाला गुरुत्वीय त्वरण। 2- परिवर्ती त्वरण...