भौतिक नियतांक अथवा गुणांक की विमायें ज्ञात करना

भौतिक नियतांक अथवा गुणांक की विमायें ज्ञात करना

चूंकि किसी भौतिक राशि की विमायें अद्वितीय होती हैं। अतः हमें सर्वप्रथम ऐसा सूत्र अथवा व्यंजक लिखना चाहिए जिसमें वह नियतांक प्रयुक्त होता हो जिसकी विमा ज्ञात करनी है। तत्पश्चात् उस सूत्र में शेष सभी राशियों की विमाओं को प्रतिस्थापित करके, अज्ञात नियतांक की विमा प्राप्त की जा सकती है। जैसे-
1-गुरुत्वाकर्षण नियतांक

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से-

F = Gm1m2/r2

अथवा

G = Fr2/m1m2

सभी भौतिक राशियों की विमाएं रखने पर

[G] = [MLT-2]/[M][M]

अतः गुरुत्वाकर्षण नियतांक G की विमा = [M-1L3T-2]

2- प्लांक नियतांक

प्लांक के अनुसार

E = hν

अथवा

h = E/ν

सभी भौतिक राशियों की विमाएं रखने पर

[h] = [ML2T-2]/[T-1]

अतः प्लांक नियतांक h की विमा = [ML2T-1]

3- श्यानता गुणांक

पॉइसली सूत्र के अनुसार

dV/dt = πρr4/8 ηl

η = πρr4/8 l(dV/dt)

सभी भौतिक राशियों की विमाएं रखने पर

[η] = [ML-1T-2][L4]/[L][L3/T]

[η] = [ML-1T-2][L4][T]/[L][L3]

अतः श्यानता गुणक η की विमा = [ML-1T-1]

Comments

Popular posts from this blog

गणना में सार्थक अंक Significant Figures in Calculation

विशिष्ठ प्रतिरोध का विमीय सूत्र Dimensional formula for specific resistance

कण अथवा बिन्दु द्रव्यमान Particle or Point Mass