विद्युत आवेश का विमीय सूत्र Dimensional formula for electric charge

विद्युत आवेश का विमीय सूत्र Dimensional formula for electric charge

विद्युत आवेश की परिभाषा
किसी पदार्थ का वह गुण जिसके कारण उसमें विद्युत तथा चुंबकीय प्रभाव उत्पन्न होते हैं विद्युत आवेश कहलाता है इसे q से प्रदर्शित करते हैं। यह एक अदिश राशि है, जिसका मात्रक कूलॉम होता है। किसी आवेशित पदार्थ में आवेश की मात्रा q = ne कूलॉम होती है, जहाँ n पदार्थ में इलेक्ट्रॉनों की संख्या तथा e = इलेक्ट्रॉन पर आवेश होता है जिसका आंकिक मान
1.6 × 10-19 कूलॉम होता है।

आवेश दो प्रकार का होता है-
धनात्मक आवेश ( Positive Charge )
ऋणात्मक आवेश ( Negative Charge )
काँच की छड़ अथवा बिल्ली के समूर पर आवेश धनात्मक कहलाता है तथा प्लास्टिक-छड़ अथवा रेशम पर आवेश ऋणात्मक कहलाता है। जब किसी वस्तु पर कोई आवेश होता है तो वह वस्तु विद्युन्मय अथवा आवेशित (आविष्ट) कही जाती है। जब उस पर कोई आवेश नहीं होता तब उसे अनावेशित कहते हैं।
विमीय-सूत्र ज्ञात करना 
विद्युत मूलभूत भौतिक राशि है, जिसका मान प्रति सेकण्ड किसी चालक से गुजरने वाले अनुप्रस्थ क्षेत्रफल पर आवेश के बराबर होता है, अतः धारा की इस परिभाषा से,
q = it
q का विमीय सूत्र = it का विमीय सूत्र

अतः आवेश का विमीय सूत्र = [M0L0A1T1] या [AT]

 

Comments

Popular posts from this blog

कण अथवा बिन्दु द्रव्यमान Particle or Point Mass

त्वरण Acceleration

सार्थक अंक Significant Figures